फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Congress only talks about the welfare of backward people and Dalits: Rajmani Patel

कांग्रेस ही पिछड़ों और दलितों के हित की करती है बात : राजमणि पटेल

Fri, 19 Jan 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Congress only talks about the welfare of backward people and Dalits: Rajmani Patel
कैलहट। हमारी लड़ाई उस विचार धारा से है जो देश में भाई चारा और आपसी संबंध को तोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों और दलितों के हितों की बात करती है।
विज्ञापन

ये बातें राजदीप महाविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवा को आयोजित कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा लगाकर कुछ दलों ने सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन सत्ता में आने के बाद पिछड़ों को अधिकार नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार कांट्रैक्ट पर नौकरी को बढ़ावा देकर आरक्षण खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर अधूरा है। जिसका शंकराचार्य विरोध कर रहे हैं। हम तो उनकी भावना का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी श्रद्धा होगी तो हम अयोध्या जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न धर्मों को बांटकर तोड़ना चाहती है। जब हम पिछड़ों की आवाज उठाते हैं तो हमें तानाशाही कहा जाता है। जब युवक नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर उतरते हैं तो उन पर लाठिया बरसाई जाती हैं। उन्होंने कहा देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जिस प्रकार देश को टेक्नालाजी के साथ जोड़ा था, आज उसी को भुनाने में सरकार जुटी हुई है। कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व मिर्जापुर की प्रभारी सरिता पटेल कहा कि गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को भी अपने हक की लड़ाई लड़ने का अधिकार है। आज जब लोग अपने हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतर रहे हैं तो पिछड़ों की विरोधी सरकार ऐसे लोगाें पर मुकदमा दर्ज करा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो पिछड़ों के हक और अधिकारों की बात करती है। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अमित यादव, पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले दौलत सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार पटेल और संचालन राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान मनोज सिंह, रमेश प्रजापति, रामराज भारती, महातिम पटेल, गुलाब चंद पांडेय, तुलसी दास गुप्ता, राम लखन भारतीय, प्रभंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed