फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   congress and sp misguide of people

‘कांग्रेस, सपा और बसपा ने किया गुमराह’

Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 16 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
congress and sp misguide of people
बीएलजे इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित करतीं साध्वी निरंजन ज्योति।
जनता ही प्रदेश में बदलाव लाएगी। प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बननी तय है। देश भर में भाजपा औद मोदी  सरकार की लहर है। लोग ठेकेदारी सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की नीतियों को बताएं। कांग्रेस, सपा और बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ये जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ शिष्टाचार निभाते हैं तो दूसरी तरफ कठोर निर्णय लेने से भी नहीं चूकते हैं। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को बीएलजे इंटर कॉलेज परिसर एवं बिहसड़ा में आयोजित परिवर्तन यात्रा के दौरान सभा में कही।
विज्ञापन


 केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि  राहुल गांधी किसान यात्रा निकाल कर खाट सभा करने निकले थे, जो फ्लाप रही। कांग्रेस पार्टी ने बीते 70 वर्षों में जो काम नहीं किया था, वह ढाई साल में ही मोदी सरकार ने कर दिखाया। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अवाम को बदलने का समय है, हर तरफ जनता में उत्साह दिखाई पड़ रहा है। सरकार को बदलने का काम आपके ही हाथ में है। शासन और विकास के रास्ते पर लाने का समय है। दो दशक से भ्रष्टाचार और अत्याचार से जनता त्रस्त है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में सरकार बदलने का संकल्प लें। भदोही के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि दस वर्ष से प्रदेश में बनी सरकारों ने मात्र जनता को लूटने का काम किया है। पहले हाथी सोनपुर में खरीदी जाती थी, लेकिन अब लखनऊ में खरीदी जा रही है। कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा काला धन पर रोक लगाने से यह धंधा बंद हो गया। किसानों का दर्द भाजपा ही जानती है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि अनुसूचित समाज का सम्मान और स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद रामसकल, रमाशंकर सिंह पटेल, गंगा सागर दूबे, नितिन विश्वकर्मा, बृजभूषण सिंह, विपुल सिंह, संतोष दूबे, जय प्रकाश उपाध्याय, बलराम जायसवाल, राजाराम सरोज, शिवराम पांडेय, निर्मला आनंद, सुभाष पासी, मनोज श्रीवास्तव, राही बाबा, डॉ. पवन सिंह, डॉ. नीरज त्रिपाठी, दीपू तिवारी मौजूद रहे। अध्यक्षता जय सिंह और संचालन गोपालजी पांडेय ने किया। उधर जिगना संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा इलाके में भी संपर्क को पहंुची। यहां विजयपुर, गैपुरा में मनोज जायसवाल, रत्नाकर मिश्र, शिवचंद्र मिश्र, भरत सिंह, कमलेश दूबे, हरि प्रसाद दूबे, नवनीत तिवारी, स्वामीनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, अशोक शुक्ला, रामअवध पांडेय, सुजित  मोदनवाल, सिप्पू सिंह, प्रितेश सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed