फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the work within stipulated period and deliver water to all the houses: DM

निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कर सभी घरों तक पहुंचाएं पानी : डीएम

Fri, 10 Nov 2023 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Complete the work within stipulated period and deliver water to all the houses: DM
अहरौरा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल परियोजना की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पूर्ण करने काे कहा गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये बातें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को लतीफपुर में मानिकपुर पेयजल परियोजना के निरीक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी को जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने बताया कि मानिकपुर पेयजल परियोजना से कुल 63 गांव आच्छादित हैं। इसकी तुलना में 24 गांवों में जलापूर्ति शुरू करने के लिए कार्य प्रगति पर है। चार गांवों में निरंतर जलापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने अहरौरा जलाशय स्थित इनटेक वेल के पंप हाउस पहुंचकर उसकी क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान एक पंप चलाए जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द दूसरे पंप को भी चालू कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बिल्लू कुंड स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शोधित होने की प्रक्रिया के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। डीएम ने प्रयोगशाला में सभी प्रकार की टेस्टिंग की व्यवस्था व अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने जसवां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय को सजाने संवारने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र सिंह, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed