फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the tasks within the stipulated time frame

कार्यों को तय समय सीमा में ही पूरा करें

Tue, 13 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Complete the tasks within the stipulated time frame
चुनार। विधानसभा क्षेत्र में कराये जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में विधायक अनुराग सिंह ने मंगलवार को जन संपर्क कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तय समय सीमा में कार्यों को पूरा किया जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

चुनार विधायक ने कहा कि एक करोड़ 16 लाख से गुलौरी भोकानाला पर पुल, 55 लाख की लागत से धौरहरा नाले पर पुल, 74 लाख की लागत से मुर्दाहवा नाले पर पुल आदि के कार्य हैं। शीघ्र ही मेड़िया में भी 132 केवीए सब स्टेशन का लोकार्पण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत मेड़िया गांव में दस करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम, छह करोड़ 38 लाख की लागत से शीतला धाम घाट का सुंदरीकरण होना है। यह दोनों कार्य अगस्त से प्रारंभ हो जाएंगे। साथ ही 50 लाख की लागत से शिवशंकरी धाम मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य 25 जुलाई से प्रारंभ होना है। 50 लाख की लागत से नगर पालिका स्थित गांधी पार्क के सुंदरीकरण का कार्य भी शुरू होगा। विधायक ने बताया कि उपरोक्त कार्यों के साथ ही चुनार व मिल्कीपुर में पशु चिकित्सालय का निर्माण कराया जा चुका है। जिसका लोकार्पण 20 जुलाई को होगा। जबकि तीन करोड़ 14 लाख से रैपुरिया नरायनपुर व सीखड़ में पीपापुल का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्य चल रहे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पर्यटन विभाग के अवर अभियंताओं सहित पशु चिकित्सा विभाग, युवा खेल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी के साथ विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed