फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the road construction soon: DM

सड़क का निर्माण जल्द करें पूरा : डीएम

Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Complete the road construction soon: DM
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी चौराहा से लेकर रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करें ।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होनी चाहिए। अगर लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण मिलने पर संबंधित भवन स्वामियों को जल्द से जल्द निर्माण हटाने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अतिक्रमण हटाने में हुए खर्च की वसूली भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवन स्वामियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जल निकासी की समस्या है। घर का पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे समस्या पैदा हो गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द नाली निर्माण का कार्य पूरा कराएं एवं सभी मकानों के पाइप लाइन को उसमें जोड़ दिया जाए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रवीण कुमार चौहान, थाना प्रभारी नीरज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed