फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complete the repair of all roads by September 17 at any cost

Mirzapur News: सभी सड़कों की मरम्मत 17 सितंबर तक हर हाल में पूरा करें

Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Complete the repair of all roads by September 17 at any cost
मिर्जापुर। शिविर कार्यालय में रविवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम नगरीय की ओर से खोदे गए सड़कों की मरम्मत नहीं कराये जाने पर नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए विंध्याचल मेला क्षेत्र व नगरीय क्षेत्र में सभी सड़कों को 17 सितंबर तक हर हाल में पूरा कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत परिषद व नगर पालिका के सड़कों व गलियों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के वस्त्र बदलने का स्थान, अस्थाई शौचालय तथा मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के साथ ही त्रिकोण मार्ग व पूरे मेला क्षेत्र के मार्गों व गलियों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था व सफाई के निर्देश दिए। कहा कि शिफ्टवार सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि मेले में बेहतर सफाई व्यवस्था हो और कहीं भी प्लास्टिक व गंदगी दिखाई न दे। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि मेला में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर ली जाए। प्रत्येक दुकानों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी दुकानों पर एलईडी बल्ब ही लगाया जाए। बैठक मेें जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह, एडीएम नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पंचायत राज अधिकारी, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed