फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complaints will be resolved by making a dispute register: SP

विवाद रजिस्टर बनाकर किया जाएगा शिकायतों का निस्तारण : एसपी

Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Complaints will be resolved by making a dispute register: SP
मिर्जापुर। जिले में जमीन संबंधी व पारिवारिक विवाद अधिक हैं। इन शिकायतों का विवाद रजिस्टर बनाकर निस्तारण किया जाएगा। रजिस्टर में शिकायती प्रार्थना पत्रों को दर्ज कर समाधान कराने के लिए दो पक्षों को बुलाकर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण करना तो पुलिस का काम है ही, हर जिले में कुछ अलग-अलग समस्याएं आती हैं। यहां बड़े अपराध नहीं हैं। महिला संबंधी, जमीन संबंधी और पारिवारिक विवाद अधिक हैं। जनता दर्शन में उनके पास ऐसे मामले आ रहे हैं। इसलिए ऐसे मामलों के निस्तारण करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस पर तो मामले निस्तारित किए ही जा रहे हैं, साथ ही अलग से जो शिकायती पत्र आएंगे, उनका निस्तारण विवाद रजिस्टर में दर्ज कर कराया जाएगा। निस्तारण के लिए दोनों पक्ष को बुलाया जाएगा और मामले के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। गांजा, हेरोइन आदि की बिक्री करने वाले बड़े माफिया को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। दो पक्षों के बीच विवाद में जो पक्ष ज्यादा आक्रामक होगा, उसका ही शांतिभंग में चालान होगा। दोनों पक्ष के चालान की कार्रवाई बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed