फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Complaint of threatening witness on fraudsters, officer strict

जालसाजों पर गवाह को धमकाने की शिकायत, अधिकारी सख्त

Wed, 03 Feb 2021 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Complaint of threatening witness on fraudsters, officer strict
मड़िहान। थाना क्षेत्र के किरहा गांव के एक किसान की जमीन को जालसाजी कर बेचने के मामले में अधिवक्ता समेत क्रेता, विक्रेता व गवाह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद गवाहों को सरेंडर होने का दबाव बनाया जाने लगा। इसकी शिकायत तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर की गई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश पुलिस को दिया।
विज्ञापन

मामला यह है कि किरहा गांव में कुछ वर्ष पूर्व भूमिहीनों को कृषि आवंटन में जमीन मिली। सूची में सगे भाई कल्लू और हीरामनी का भी नाम दर्ज है। खतौनी बदलते समय कल्लू के स्थान पर लल्लू हो गया। जबकि जमीन पर कब्जा कल्लू का है। नाम देखकर हीरामनी की नीयत बिगड़ गई। भाई कल्लू की जमीन को हड़पने का लिए उसने लल्लू उर्फ हीरामनि का प्रमाण पत्र बनवा लिया। गांव के ही एक अधिवक्ता से मिलकर पत्नी के नाम जमीन बैनामा करने की साजिश रच दी। उपनिबंधक कार्यालय मड़िहान के समक्ष हीरामनि ने एक वर्ष पूर्व पत्नी के नाम बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी भूस्वामी कल्लू को तब हुई जब आवंटित जमीन पर कब्जा होने लगा। सबसे पहले कल्लू ने तहसीलदार न्यायालय में दाखिल खारिज के लिए आपत्ति लगाई। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद गवाहों को सरेंडर होने के लिए धमकाया जाने लगा। इस संबंध में निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि जुलाई 2020 में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed