{"_id":"63349a6b9f342e6cc0161d5c","slug":"complaint-of-building-a-tomb-challan-of-nine-for-breach-of-peace-mirzapur-news-vns6766322146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजार बनाने की शिकायत, नौ का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजार बनाने की शिकायत, नौ का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
चुनार/जमुई। थाना क्षेत्र के बरेवां गांव में बुधवार की सुबह सुपुर्द ए खाक के लिए दी गई भूमि में मजार का स्वरूप तैयार करने की शिकायत पर पुलिस ने एक समुदाय के 10 से 12 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
बरेवां गांव निवासी मनोज कुमार शुक्ला ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि गांव में पूर्वजों की भूमि है। वर्तमान में पिता गनपत व चाचा रविशंकर शुक्ल उसके स्वामी है। उस भूमि का कुछ रकबा पूर्वजों ने गांव के मुस्लिम समुदाय को शव दफनाने के लिए दे दिया था। मुस्लिम समुदाय के लोग उस भूमि पर शव दफन करते हैं।
बुधवार की सुबह जब वह भूमिधरी की जमीन को देखने गए तो शव दफनाने वाले स्थल के करीब मजार जैसा स्वरूप बना है। इसकी सूचना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस पहुंच गई। मजार के स्वरूप को हटवा दिया गया। सीओ रामानंद राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मजार के स्वरूप को हटवा दिया गया। मामले में एक समुदाय के नौ व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया है।