फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Communicate with farmers to purchase paddy: ADM

धान खरीद के लिए किसानों से करें संवाद : एडीएम

Thu, 23 Nov 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Communicate with farmers to purchase paddy: ADM
मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को नोडल अधिकारियों व धान खरीद करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धान खरीद के लिए किसानों से संवाद कर आग्रह करने का निर्देश दिया। उन्होंने धान खरीद बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने धान खरीद की तहसीलवार सत्यापन की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ सत्यापन में हो रहे विलंब के बारे में संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी की। उन्होंने अधिकारियों को सत्यापन कार्य जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने आगाह किया कि सत्यापन कार्य कहीं भी लंबित नहीं रहना चाहिए, अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को भी नियमित सत्यापन करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि केंद्र प्रभारियों ने किसानों पर प्रतिदिन बात की अथवा नहीं, इसकी भी जांच करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा संस्था प्रभारियों को प्रतिदिन खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने तथा धान खरीद कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि धनराशि की अनुपलब्धता के कारण धान खरीद प्रभावित नहीं होनी चाहिए। केंद्रों पर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्रों पर किसानों के शोषण की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed