फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Common crackers being sold in the name of green crackers

ग्रीन पटाखे के नाम पर बिक रहे सामान्य पटाखे

Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Common crackers being sold in the name of green crackers
मिर्जापुर। नगर में इन दिनों दीपावली के चलते पटाखों की दुकानें सज रही हैं। हालांकि प्रशासन ने महुवरिया व सिटी क्लब मैदान में ही पटाखों के स्टाल लगाने की अनुमति दी है। लेकिन अधिकतर जगहों पर ग्रीन पटाखों के नाम पर सामान्य पटाखे ही बिक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से इस बार 50 दुकानों को पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस दिया गया है। लेकिन गलियों व मोहल्लों में भी दुकानें चल रही हैं। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुुसार ग्रीन पटाखों की बिक्री होनी है लेकिन ग्रीन पटाखों के बारे में कोई जानकारी किसी को नहीं है। दो- चार चुनिंदा दुकानदार ही ग्रीन पटाखे रखने का दावा कर रहे हैं। लेकिन दाम काफी होने से लोग इनको खरीद नहीं रहे।
विज्ञापन

क्या है ग्रीन पटाखा
मिर्जापुर। ग्रीन पटाखों में वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले हानिकारक रासायन नहीं होते। इसमें एल्यूमिनियम, बेरियम, पोटैशियम नाइट्रेट और कार्बन का प्रयोग नहीं होता। इसकी वजह से प्रदूषण कम होता है। इनमें वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी कम होता है। क्योंकि ये साइज में थोड़े छोटे होते हैं और कम आवाज करते हैं। आमतौर पर यह पटाखे सामान्य पटाखों से महंगे होते हैं। लेकिन इनका अंतर पहचानना आम आदमी के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि नगर में पटाखों की बिक्री के लिए 50 अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। साथ ही इनकी बिक्री का स्थान भी तय कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इन पर सतर्क निगाहें रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed