फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   COMMITTED : The MP for minority welfare

अल्पसंख्यक कल्याण के लिए कटिबद्ध ः सांसद

Wed, 25 Nov 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
COMMITTED : The MP for minority welfare
 नगर क्षेत्र  के लाल डिग्गी स्थित एक होटल परिसर में मिर्जापुर के मुस्लिम धर्म गुरुओं एवं बुद्घिजीवियों की बैठक आहूत की गई।
विज्ञापन


दरगाह ख्वाजा हजरत इस्माइल चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह कंतित शरीफ मैनेजमेंट कमेटी वक्फ नंबर-42 की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वह  अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं उनकी सुरक्षा के लिए कटिबद्घ हैं।

 उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत तौर पर मुस्लिम वर्ग के हितों एवं उनकी सुरक्षा का पूरा पूरा ध्यान रखूंगी और उनके विकास के लिए संबंधित मंत्रालय से मिल कर उनके कल्याण की योजनाओं को पूरा करवाने का भरसक प्रयास करूंगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मदरसों एवं खानकाहों के विकास के लिए जल्द ही वह फंड आवंटित करवाएंगी। सांसद ने कंतित शरीफ को सौहार्द की  मिसाल बताया। संचालन मौलाना नजम अली खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान गुलाम हैदर, मौलाना नौशाद साहब, हाफिज फरीद साहब, अफसर अली खां, अशफाक अहमद, मो. परवेज खां, रामकुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed