फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Committed suicide by hanging after a fight with his wife

Mirzapur News: पत्नी से झगड़े के बाद फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging after a fight with his wife
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के धौरुपुर गांव में शुक्रवार रात को पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने घर के आंगन में रोशनदान की छड़ के सहारे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पति की लाश देखकर पत्नी ने शोर मचाया। परिजन और ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। अजय चौहान (30) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी ढाई वर्ष की एक बेटी और तीन माह का पुत्र है। शुक्रवार को पिता हरिवंश बाहर गए थे। घर पर अजय और उसका परिवार था। रात नौ बजे अजय का पत्नी प्रियंका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पति कमरे से बाहर आया। बाहर आकर साड़ी के सहारे फंदे से लटक गया। थोड़ी देर बाद पत्नी प्रियंका बाहर आई तो देखा कि पति फंदे से लटका है। उसने शोर मचाया। आस-पास के लोग पहुंचे। आनन-फानन में अजय को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed