फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commissioner times became president Premkant

कमिश्नरी बार के अध्यक्ष बने प्रेमकांत

Fri, 31 Jul 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 31 Jul 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Commissioner times became president Premkant
कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में सन 2015-16 के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारी चयनित किए गए। बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमकांत श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार दूबे, सचिव शंभू प्रसाद त्रिपाठी, उप सचिव सौरभ श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार यादव एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर राजेश यादव को चुना गया।
विज्ञापन


कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता रामरूप पांडेय, आद्या प्रसाद सिंह, दशरथ सिंह शास्त्री, विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ वीरू दादा, संतोष त्रिपाठी, ओम नारायण मिश्र, कृपाशंकर मिश्र, विनोद त्रिपाठी, राजेश वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल मंडल के पदाधिकारियों के चयन के लिए हुई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामयतन यादव व संचालन जयेश पटेल ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र कुमार, अंजनी द्विवेदी, लव शुक्ल, विकास मिश्र, रोहित पांडेय, सुरेंद्र यादव, गंगा प्रसाद यादव, सुधांशु चतुर्वेदी सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कमिश्नरी बार एसोसिएशन विंध्याचल मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, विरेंद्र श्रीवास्तव, राधेश्याम टंडन, अशोक सिंह, रविंद्र पांडेय, दिनेश चंद्र, सुधांशु, पीयूष टंडन, सत्येंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed