फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commissioner angry over the pending application on investment friend portal

Mirzapur News: निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन लंबित रहने पर कमिश्नर नाराज

Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over the pending application on investment friend portal
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी शनिवार को राजस्व विभाग के मिर्जापुर निवेश मित्र पोर्टल पर मामला लंबित होने कड़ी नाराजगी जताई। उद्योग बंधु की बैठक में उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और विद्युत निगम, खाद्य सुरक्षा, एमएसएमई, बाट-माप, कृषि सहित अन्य विभागों के निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों के अविलंब निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कार्यालय में शनिवार को देर शाम मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक की। इस दौरान उन्होंने मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के उद्यमियों से जुड़े मामलों के निस्तारण में हुई प्रगति की समीक्षा की। बैठक में भदोही नगर में जल निकासी की समस्या के बारे में बताया गया कि राज्य वित्त आयोग के मद से स्वीकृति के बाद निविदा आमंत्रित की गई है। लोक निर्माण विभाग भदोही की समीक्षा के उत्तर तरफ जौनपुर की सीमा पर स्थित धौरहरा गांव के पास तथा वरुणा नदी पुल निर्माण के संबंध में बताया गया कि लघु सेतु के निर्माण में 35 प्रतिशत तक प्रगति हुई है। अधिकारियों ने मार्च 2024 तक कार्य पूरा होने की जानकारी दी। उधर, चुनार से तीन किलोमीटर आगे स्थित लगभग 10 इकाइयों को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के संबंध में बताया गया कि स्टीमेट आ गया है। इसके लिए शासन से पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी स्वीकृति नहीं मिली हैं। मंडलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्रों की भी समीक्षा की। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी निवेश मित्र पोर्टल पर प्रार्थना पत्र लंबित होने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार के अलावा मंडल के प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed