फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Commercial tax team threatened in tobacco dealer's warehouse

तंबाकू व्यवसायी के गोदाम में धमकी वाणिज्यकर की टीम

Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Commercial tax team threatened in tobacco dealer's warehouse
नगर के बुंदेलखंडी मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर वाणिज्यकर की टीम एक तंबाकू व्यवसायी के गोदाम पर पहुंची। टीम जीएसटी बिल में अनियमितता की जांच करने पहुंची थी। गोदाम में पहुंचने पर टीम ने कार्यालय में रखे बिल को देखा। व्यवसायी के अन्य कागजातों को मंगाया। घंटों जांच पड़ताल करने के बाद टीम अपने साथ जरुरी कागजात लेकर चली गई।
विज्ञापन

आनलाइन जमा किए गए जीएसटी बिल में गड़बड़ी मिलने पर वाणिज्य कर की टीम बृहस्पतिवार की दोपहर कटरा कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंडी मोहल्ले में एक तंबाकू व्यवसायी के घर जा धमकी। टीम उसके गोदाम और कार्यालय में जाकर कागजात को लेकर जांच शुरू किया। यहां पांच वर्ष पूर्व भी नकली गुटखा बनने की शिकायत पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन छापामारी किया था। इस बार वाणिज्यकर के डिप्टी कमिश्नर वीपी सिंह के नेतृत्व में ज्वांइट कमिश्नर विवेक कुमार व शोभित श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों के साथ जीएसटी बिल की जांच करने पहुंचे। टीम ने गोदाम और घर में रखे रिकार्ड को चेक किया। वाणिज्य कर के अधिकारियों ने बताया कि जांच में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed