{"_id":"6182cb5bf13a9e483d176ea5","slug":"collision-in-private-bus-car-two-injured-including-advocate-mirzapur-news-vns6209083130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस-कार में टक्कर, अधिवक्ता समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस-कार में टक्कर, अधिवक्ता समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। मिर्जापुुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी स्कूल के पास बुधवार की शाम साढ़े पांच प्राइवेट बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दोनों वाहनों के चालक गम्भीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल कार चालक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
जिगना थाना क्षेत्र के पटेहरा गाव निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार पाठक (45) अपनी कार से अपने घर की तरफ जा रहे थे कि गैपुरा की ओर से आ रही बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। बस के टक्कर से कार 10 फिट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक प्रमोद कुमार पाठक व बस चालक राधेश्याम गिरी (40) निवासी जीरोरोड जमुनहियां प्रयागराज घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अष्ठभुजा व ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजा है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। कार चालक एडवोकेट प्रमोद की हालत गम्भीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रमोद पाठक दीपावली के त्यौहार के कारण अपने घर पटेहरा जा रहे थे। वह नगर के सद्भवना नगर कालोनी में रहते है। बस सवारी लेकर प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर जा रही थी। बस में बैठे सवारियों को भी हल्की फुल्की चोटे लगी। यात्री दूसरे साधन से घर चले गए।