फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Collision in coal laden Hiva tankerCollision in coal laden Hiva tanker

कोयला लदी हाईवा टैंकर में भिड़ी

Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Collision in coal laden Hiva tankerCollision in coal laden Hiva tanker
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह हादसा होने के बाद चिकित्सा व्यवस्था की खामी उजागर हुई। हादसे के बाद घायल चालक जब सीएचसी अहरौरा को फोन किया गया तो पता चला कि यहां की एंबुलेंस को अदलहाट के लिए स्थानांतरित किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ठेले पर घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के डिवाइडर के बीच में लगाए गए पौधों को पानी दे रहे टैंकर में टक्कर मारते हुए कोयला लदा हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हाईवा का चालक विजयी (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल चालक को सीएचसी अहरौरा पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को फोन किया, पर सीएचसी में कोई एंबुलेंस मौजूद नहीं मिला। बताया गया कि अहरौरा चिकित्सालय एंबुलेंस विहीन हो चुका है। यहां के एंबुलेंस को पीएचसी अदलहाट स्थानांतरित कर दिया गया है जिसके चलते सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं मे घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने ग्रामीणों की मदद से ठेले पर घायल को लिटा कर अस्पताल भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चालक की हालत दयनीय बनी हुई है। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने सीएचसी में एंबुलेंस की तैनाती कराने की मांग करते हुए संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed