फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Collected money on the pretext of marriage and beat up the groom

Mirzapur News: शादी का झांसा देकर पैसा ऐठा और वर पक्ष की पिटाई की

Wed, 29 Mar 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Collected money on the pretext of marriage and beat up the groom
क्षेत्र के जंगल महाल में शादी में खर्च के नाम पर झांसा देकर रुपये ऐंठने व लड़के वालों की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित राजस्थानी लड़के वाले थाना पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया। राजस्थान के एडीएम पहलवान का डेरा थाना पुगल बिकानेर निवासी किनाराम ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भांजे दिलीप कुमार का विवाह वंदना पुत्री सूर्य प्रकाश निवासी रोप गांव चुर्क सोनभद्र के साथ तय हुआ। 27 मार्च को शादी होनी थी। वधू वंदना व उसकी मां वैजंती देवी, आलोक केसरी निवासी आमडीह हिनौता रावर्टसगंज सोनभद्र, आशुतोष सिंह व अजय पटेल निवासी मधुपुर रावर्टसगंज सोनभद्र, के अलावा राकेश यादव निवासी साहुपूरी नींबुपुर मुगलसराय चंदौली, किरन निवासी पांडेपुर लालपुर वाराणसी ने मिलकर वाराणसी के कैंट स्टेशन से उसके साथ भांजे दिलीप कुमार व बहन मूर्ति देवी कोशादी कराने सोनभद्र लेकर चले, पर वहां ना जाकर रास्ते में ही अहरौरा के जंगल महाल स्थित संतलाल के डेरा के पास लाए। शादी में खर्च के नाम पर 40 हजार रुपये ले लिए और शादी भी नहीं की। वर पक्ष के लोगों मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed