फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CO City and legislators scramble Mdihan

सीओ नगर और मड़िहान विधायक में हाथापाई

Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
CO City and legislators scramble Mdihan
मिर्जापुर में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते समय मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को दबोचते सीओ सदर।
कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार की दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को कांग्रेसजनों की ओर से काला झंडा दिखाए जाने और उनकी गाड़ी  रोकने पर अपना दल व भाजपा के कार्यकर्ता भड़क गए। इसको लेकर कांग्रेसजन, अपना दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। मामला शांत कराने पहुंचे सीओ नगर और मड़िहान विधायक से हाथापाई हो गई। सीओ नगर, विधायक का कालर पकड़ कर खींचने लगे। इसके विरोध में विधायक धरने पर बैठ गए। फिर सीओ के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मड़िहान विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। इसी दौरान वहां वादकारी भवन का शुभारंभ करने अनुप्रिया पटेल पहुंच गईं। केंद्रीय मंत्री को देखते ही कांग्रेसजन भड़क गए और उनकी गाड़ी को गेट पर रोक दिया।
विज्ञापन


फिर गाड़ी को धकेलते हुए गेट के बाहर तक ले गए। इस पर अपना दल और भाजपा के कार्यकर्ता नाराज गए और उनकी कांग्रेसजनों से झड़प हो गई। विवाद बढ़ते देख अनुप्रिया पटेल गाड़ी से उतर कर अधिवक्ताओं के जले चेंबर को देखने चली गईं। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी और मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के बीच नारेबाजी करने को लेकर नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर सीओ ने विधायक का कालर पकड़ कर खींचना शुरू कर दिया। इसे देखकर कांग्रेसजन नाराज हो गए। इसके विरोध में विधायक कार्यकर्ताओं के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसपी अरविंद सेन फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी को जब पता चला कि उन्होंने जिसका गिरेबान पकड़ा था, वह विधायक हैं तो उन्होंने माफी मांगी।  



सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रही कांग्रेस: अनुप्रिया  
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बने वादी प्रतिवादी भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेसजन सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। कहा कि कांग्रेस ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। कांग्रेसजनों का जनाधार समाप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed