{"_id":"640a8efb349e83920c015725","slug":"cm-yogi-will-come-to-mirzapur-today-will-go-to-meet-cabinet-minister-swatantra-dev-singh-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिर्जापुर आएंगे CM Yogi: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलने जाएंगे, मां विंध्यवासिनी का करेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिर्जापुर आएंगे CM Yogi: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलने जाएंगे, मां विंध्यवासिनी का करेंगे दर्शन
Fri, 10 Mar 2023 10:15 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:15 AM IST
सार
सीएम का हेलीकॉप्टर दो बजे देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर में उतरेगा। सीएम करीब ढाई बजे ओडी गांव कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पहुंचेंगे। पंद्रह मिनट कैबिनेट मंत्री के घर पर रहने के बाद मिर्जापुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर आएंगे। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर ओडी जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम का हेलीकॉप्टर दो बजे देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर में उतरेगा। सीएम करीब ढाई बजे ओडी गांव कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पहुंचेंगे। पंद्रह मिनट कैबिनेट मंत्री के घर पर रहने के बाद मिर्जापुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम का हेलीकॉप्टर तीन बजे पुलिस परेड ग्राउंड उतरेगा। सीएम कार के द्वारा मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचेंगे मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। सीएम कार के द्वारा विंध्याचल से आयुक्त कार्यालय भी पहुंचेंगे। निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को करीब पांच बजे सीएम पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन