{"_id":"669af5632d833acd9207fb74","slug":"cluster-level-two-day-sports-competition-started-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-119310-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसमें मिर्जापुर, वाराणसी, अमेठी, भदोही, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, कौशांबी के दस दस छात्र और छात्राओं ने एथलेटिक्स खेल में प्रतिभाग किया।
खेलकूद प्रतियोगिता का विशिष्ट अतिथि आदर्श इंटर कॉलेज के प्राचार्य बेचन सिंह पटेल और प्राचार्य उमाकांत मिश्रा विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पटेहरा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। एथलेटिक्स के खेल में 14-17-19 वर्षीय बालक-बालिकाएं लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ में 100, 200, 400, 600, 800, 1000, 1500, 3000 मीटर का रेस, गोला फेंक, शॉट पुट में भाग लेंगी।
21 जुलाई को रीजनल मैच के लिए प्रतियोगिता में विद्यालय से चयनित 33 छात्र फर्रुखाबाद और 33 छात्राएं लखीमपुर खीरी जाएंगे। मैच में विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एसपी त्रिपाठी, बबिता दूबे, डॉ. विपिन सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, श्रीप्रकाश, विभा सिंह आदि मौजूद रहे।