फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cloudy in the morning, then the temperature increased by one degree due to strong sunshine

Mirzapur News: सुबह छाए बादल, फिर तेज धूप से एक डिग्री बढ़ा तापमान

Mon, 07 Jul 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Cloudy in the morning, then the temperature increased by one degree due to strong sunshine
मिर्जापुर। आषाढ़ खत्म होने वाला है लेकिन जोरदार बारिश के बजाय सड़कों पर धूल उड़ रही है। बार-बार मौसम का मिजाज बदलने से लोग परेशान हैं। एक दिन बारिश तो दूसरे दिन तेज धूप से तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण रविवार को तापमान एक डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 रिकार्ड किया गया था। सुबह बादल दिखे तो बारिश होने की उम्मीद जगी। कुछ देर बाद ही तेज धूप निकल आई, जिससे उमस ने बेहाल कर दिया। वहीं, अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया मंगलवार तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं दिख रही। आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



24 घंटे में 33 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर। जोरदार बारिश से गंगा में बढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में 33 सेमी जलस्तर बढ़ गया। रविववार को 1.375 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगाें की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर रविवार को 68.130 मीटर दर्ज किया गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है। गंगा में सबसे अधिक पानी नौ सितंबर 1978 को 80.34 मीटर और अधिकतम आठ अगस्त 2023 को 73.66 मीटर रिकार्ड किया गया था। हालांकि जिले में अभी गंगा का जलस्तर 8.594 मीटर चेतावनी बिंदु से नीचे हैं। बाढ़ की स्थिति में सदर और चुनार तहसील क्षेत्र में छानबे, विंध्याचल, कोन, सिटी, पहाड़ी, मझवां, सीखड़ व नरायनपुर ब्लाक के लगभग 136 गांव प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed