फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds remained overcast, wind brought relief from humidity and heat

Mirzapur News: छाए रहे बादल, हवा चलने से उमस और गर्मी से राहत

Sun, 25 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained overcast, wind brought relief from humidity and heat
मिर्जापुर। आसमान में बादल छाने और नम हवाएं चलने से शनिवार को मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

वहीं, 72 घंटे में आठ डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर सड़कों और बाजारों में चहल-पहल रही। प्रमुख बाजारों में दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौबिस घंटे में दो डिग्री तापमान में आई कमी से हवा में नमीं बनी रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना होने से मुख्यालय के नजदीक विल्ढमफॉल पिकनिक स्पॉट पर सैलानियाें की चहल कदमी बढ़ गई। नगर में बरिया घाट, पक्का घाट, सुंदर घाट, कचहरी घाट पर बैठकर लोग ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाते नजर आए। वहीं, सड़कों और बाजारों में अधिक चहल-पहल रही।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया एक-दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। आसमान में बादल रहने के साथ कहीं–कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed