फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds remained, mercury dropped by one degree in 24 hours

Mirzapur News: छाए रहे बादल, 24 घंटे में एक डिग्री लुढ़का पारा

Tue, 29 Jul 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained, mercury dropped by one degree in 24 hours
मिर्जापुर। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहा। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। दिनभर छाए बादलों से मौसम का मिजाज सुहाना रहा। वहीं पानी न बरसने से किसान मायूस रहे। किसान आसमान उमड़ते घुमड़ते बादलों की तरफ टकटकी लगाए रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। पानी के अभाव में किसानों की धान की नर्सरियां खेतों में पड़ी हैं। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से किसान धान रोपाई कार्य में लगे रहे। खेतों से पानी सूखने के बाद अब किसान पानी का इंतजार कर रहे हैं। कई किसान तो वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे धान रोपाई कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed