फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds in the morning, strong sunlight in the afternoon increased the heat and humidity

Mirzapur News: सुबह छाए बादल, दोपहर में तेज धूप ने गर्मी संग बढ़ा दी उमस

Thu, 22 May 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning, strong sunlight in the afternoon increased the heat and humidity
मिर्जापुर। भीषण गर्मी के बीच इस सीजन में बार-बार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बुधवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकलने से गर्मी के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह बादल छाने और नम हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। इससे दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तेज धूप निकल आई, जिससे लोग बेहाल होने लगे। वहीं, अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश की उम्मीदें ध्वस्त हो गई और सूर्य की किरणें आग बरसाने लगीं। गर्म हवाएं चलने से लोग बाहर निकलने से बचते रहे। वहीं, घरों में कूलर और पंखे के बावजूद लोग पसीने से सराबोर रहे।
विज्ञापन

वहीं, फॉल्ट और ट्रिपिंग की वजह से बार-बार बिजली कटती रही। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में बादल छाने की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीएचसी में रोज आ रहे तीन सौ मरीज

लालगंज। भीषण गर्मी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में रोज दो से तीन सौ मरीज आ रहे हैं। इनमें पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बुखार और एलर्जी के मरीजों की संख्या ज्यादा होती है। डॉ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर गर्मी से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

इनसेट
-----

उल्टी-दस्त से पीड़ित छह लोग भर्ती


राजगढ़। क्षेत्र के अटारी गांव में बुधवार को दो बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। उन्हें सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। वहीं, उल्टी-दस्त के चार अन्य मरीज भर्ती कराए गए हैं।

अटारी गांव निवासी अंशु (5) और शिव (4) बुधवार को बासी खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त के शिकार हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, संत कुमार (45) निवासी सेमरा बरहों, गणेश चौहान (20) निवासी खटखरिया, बिनोद कुमार (38) निवासी बार, लल्लू (40) निवासी विशहार को उल्टी-दस्त होने पर सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। डाॅ. संतलाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में खानपान में लापरवाही के कारण लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed