फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Clouds in the morning and evening, temperature increased by 4 degrees due to strong sunshine in the afternoon

Mirzapur News: सुबह-शाम छाए बादल, दोपहर में तेज धूप से 4 डिग्री बढ़ा तापमान

Mon, 21 Apr 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Clouds in the morning and evening, temperature increased by 4 degrees due to strong sunshine in the afternoon
मिर्जापुर। पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाने और पुरवा हवा चलने से मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। आंधी-पानी की आशंका से किसानों की धड़कन बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, फसलों में नमी आने के कारण मड़ाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी सुबह-शाम बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण चार डिग्री तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि 90 फीसदी किसानों ने फसलों की कटाई और मड़ाई का काम पूरा कर लिया है। बीच-बीच में मौसम बदलने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, शाम को फिर बादल नजर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई।

पड़री के पथराहा गांव के किसान शशि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, पड़री के गोपाल सिंह, टेढ़ा गांव के ननकू राम, शेषकेपूरा के आजाद दुबे ने बताया कि हवा तेज होने के कारण दिन में मड़ाई करने से भूसा उड़ जाता है। वहीं, रात में डाठ में नमी आ जाती है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू के तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed