{"_id":"6255ce512b19bd6d326750b4","slug":"cleanliness-campaign-affected-due-to-non-completion-of-mrf-center-mirzapur-news-vns6478616192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरएफ सेंटर के पूरा न होने से स्वच्छता अभियान प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरएफ सेंटर के पूरा न होने से स्वच्छता अभियान प्रभावित
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत में एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन किसी भी जगह यह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। एकाध जगह एमआरएफ सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन वह शुरु नहीं हो सका है। इसका दुष्प्रभाव स्वच्छता अभियान पर पड़ रहा है।
जिले की मिर्जापुर, चुनार व अहरौरा नगर पालिका परिषद तथा कछवां नगर पंचायत में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। मिर्जापुर में लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मई तक संभावना जतायी जा रही है कि इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसी प्रकार चुनार व अहरौरा में यह लगभग पूरा है लेकिन अभी विधिवत हैंडओवर नहीं हुआ है। योजना बनायी गई थी कि एमआरएफ सेंटर में सूखे कूड़े को अलग अलग कर उसको या किसी को बेच दिया जाएगा या फिर उसका वैज्ञानिक विधि से निस्तारण किया जाएगा। इस समय पूरे देश में स्वच्छ नगर पालिका के लिए सर्वेक्षण भी किया जा रहा है। सफाई से रैंकिंग पर भी प्रभाव पड़ेगा।
क्या काम है एमआरएफ सेंटर का : नगर में एमआरएफ सेंटर कुशवाहा नगर में निर्माणाधीन है। यहां पर सूखे कूड़े से उसके विभिन्न अवयवों को अलग करके उनको निस्तारित किया जाएगा। इससे यहां पर इस काम में लगे लोगों को रोजगार भी मिलेगा और कूड़े का निस्तारण भी होगा। जहां तक नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के क्षेत्र की बात है तो यहां पर प्रतिदिन लगभग 60 टन कूड़ा निकलता है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह शीघ्र ही एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। मई तक इसके पूर्ण होने की संभावना है।