फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaning system has collapsed

मेला समाप्त होते ही साफ सफाई व्यवस्था हुई ध्वस्त

Sun, 17 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 17 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system has collapsed
कूड़ृृा-कर्कट - फोटो : amar ujala
चैत्र नवरात्र मेला के समाप्त होते ही विंध्याचल की साफ-सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मेले के बाद विंध्य क्षेत्र के गंगा घाटों सहित प्रमुख गलियों व सड़काें पर जगह-जगह कूड़े फैले हैं। नवरात्र मेले में पालिका प्रशासन की तरफ से 275 सफाई कर्मी तैनात किए गए थे, जो शनिवार को कम ही दिखे, जो सफाई दिखी वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के मद्देनजर था। 
विज्ञापन


नवरात्र मेले के पूर्व बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को सख्त हिदायत दी थी कि सभी सफाई कर्मियों की ड्यूटी चैत्र पूर्णिमा तक लगाई जाएगी, लेकिन शनिवार को विंध्यधाम क्षेत्र में गिने-चुने ही सफाई कर्मी दिखाई दिए। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के मद्देनजर विंध्यधाम क्षेत्र में कुछ मार्गों पर साफ-सफाई तो कराई गई थी, लेकिन वह भी नाकाफी दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन


विंध्याचल के पक्काघाट, गुदाराघाट, इमलीघाट, कच्चाघाट, दीवानघाट, रामगया घाट सहित कई अन्य घाटों पर जगह-जगह मालाफूल व गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे स्नान करने वाले स्नानार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। गंगा जल में बह रहे माला-फूल व गंदगी के चलते भक्तजन परेशान नजर आए। विंध्यधाम क्षेत्र की न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी रोड सहित थाना गली, गंगा घाट गली, जैपुरिया गली, बच्चा पाठक की गली, होटल रत्नाकर गली सहित कई अन्य गलियों में  सफाई जरूर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालीखोह और अष्टभुजा क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है, जहां जगह-जगह फैले माला-फूल व कूड़ा-करकट के चलते आस्थावानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विंध्याचल के प्रमुख चौराहों की पटरियों सहित रोडवेज बस स्टैंड व प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में फैले कूड़ा-करकट को नहीं हटाए जा रहा है, जिसका खामियाजा दूरदराज से आने वाले भक्तों को भुगतना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed