फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Classes up to Intermediate will run in Kasturba Vidyalaya of Majhwan and Jamalpur.

Mirzapur News: मझवां और जमालपुर के कस्तूरबा विद्यालय में चलेंगी इंटर तक की कक्षाएं

Fri, 05 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Classes up to Intermediate will run in Kasturba Vidyalaya of Majhwan and Jamalpur.
मिर्जापुर। कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में अब इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। पहले चरण में मझवां और जमालपुर में कक्षा नौ में प्रवेश का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही इन दोनों विद्यालयों में इंटर की कक्षाएं संचालित करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 10 कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें से प्रत्येक में सौ-सौ की संख्या में बालिकाएं पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों मं कक्षा आठ तक की कक्षाएं ही संचालित हैं। यही वजह है कि कक्षा आठ के बाद बहुत सी बालिकाएं शिक्षा से दूर हो जाती हैं। उनकी शिक्षा बंद हो जाती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने को कहा गया है। पहले चरण में मझवां और जमालपुर में इंटर तक की कक्षाएं चलाई जाएंगी। पहली बार कक्षा नौ में 40 की संख्या में छात्राओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए दोनों ही विद्यालयों में नए भवन बनवाए गए हैं। इनमें से एकेडमिक ब्लाॅक का हस्तांतरण हो गया है, लेकिन हास्टल का हस्तानांतरण अभी नहीं हुआ है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक केशराज सिंह ने बताया कि दो कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शीघ्र ही छात्राओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed