Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Claims regarding passenger safety in Roadways buses fall flat: panic buttons are non-functional, and GPS systems have also failed.

Mirzapur News: रोडवेज बसों में यात्री सुरक्षा के दावे बेदम, पैनिक बटन खराब, जीपीएस भी फेल

Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Claims regarding passenger safety in Roadways buses fall flat: panic buttons are non-functional, and GPS systems have also failed.
मिर्जापुर डिपो की बस प्रयागराज रुट पर चलने वाली बस का लोकेशन जीपीएस पर बता रहा नो फाउंड। स्रोत
मिर्जापुर। रोडवेज बसों में सफर के दौरान यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया पैनिक बटन जरूरत के समय काम नहीं आ रहा है। शनिवार को पड़ताल के दौरान सात से आठ बसों में पैनिक बटन दबाकर देखा गया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। कई बसों में पैनिक बटन टूटे हुए मिले। वहीं, बसों की लोकेशन जानने के लिए लगाया गया जीपीएस सिस्टम भी कई बसों में काम नहीं कर रहा है। इससे आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और बसों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज मिर्जापुर डिपो की सभी 94 बसों में पैनिक बटन और जीपीएस की सुविधा दी गई है। नई बसों में वर्ष 2021 से जीपीएस सिस्टम लगा है, जबकि पुरानी बसों में अक्तूबर 2024 से व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाई गई। मार्च 2024 में बसों में पैनिक बटन लगाए गए। इनका उद्देश्य बसों की लोकेशन पर नजर रखने के साथ आपात स्थिति में यात्रियों को मदद पहुंचाना है। खासकर महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में पैनिक बटन से सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान मिर्जापुर डिपो की प्रयागराज रूट पर चल रही बस यूपी 78 जेएन 1040 का नंबर यूपीएसआरटीसी के आधिकारिक एप पर डालकर लोकेशन जानने का प्रयास किया गया तो एप पर बस नो फाउंड दिखाने लगा। इसी तरह प्रयागराज-सोनभद्र रूट पर चल रही बस यूपी 78 एचटी 6054 की लोकेशन भी नहीं मिली। मिर्जापुर-वाराणसी, सोनभद्र और प्रयागराज रूट की अन्य बसों की लोकेशन जांचने पर भी यही स्थिति सामने आई। इसके अलावा छह से सात बसों में जीपीएस सिस्टम काम नहीं करता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर प्रयागराज, सोनभद्र और वाराणसी के लिए रवाना हो रही बसों में पैनिक बटन की स्थिति भी जांची गई। सात से आठ बसों में बटन दबाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यात्रियों को भी इस सुविधा के बारे में जानकारी नहीं थी। अब तक पैनिक बटन के इस्तेमाल से किसी यात्री को मदद मिलने की सूचना भी नहीं है।
-----------
जीपीएस से मिलती हैं ये सुविधाएं
- बस की वर्तमान लोकेशन और निर्धारित मार्ग की जानकारी मिलती है।
- बस की गति और निर्धारित मार्ग से विचलन पर नजर रखी जा सकती है।
- बस कहां और कितनी देर रुकी, इसकी जानकारी मिलती है।
- परिवहन निगम के कंट्रोल रूम से बसों की निगरानी की जा सकती है।
-------------
आपात स्थिति में मदद के लिए है पैनिक बटन
- महिला यात्री से छेड़छाड़ या अभद्रता होने पर।
- बस में लूटपाट या मारपीट की स्थिति में।
- चालक और परिचालक के साथ आपात स्थिति होने पर।
- किसी यात्री की जान को खतरा होने पर।
- बटन दबाने पर अलर्ट के साथ बस की लोकेशन कंट्रोल रूम तक पहुंचाने की व्यवस्था है, ताकि सहायता भेजी जा सके।

वर्जन
---------
- पैनिक बटन के इस्तेमाल से किसी को लाभ मिलने की सूचना नहीं मिली है। पैनिक बटन दबाने पर बस की लोकेशन मुख्यालय पहुंचती है। वहां से मदद के लिए पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी जाती है। सभी बसों में पैनिक बटन और जीपीएस लगाए गए हैं। हो सकता है कि किसी बस में जीपीएस का तार टूट गया हो। उसकी मरम्मत कराई जाएगी। - अरविंद मिश्रा, एआरएम रोडवेज

यात्री बोले
-----
- बस में जीपीएस होने से परिवार को बस का नंबर बताकर उसकी लोकेशन बताई जा सकती है, लेकिन इस बस में जीपीएस काम नहीं कर रहा है। - विक्रांत सिंह, इलिया चौरासी

- पैनिक बटन होने से आपात स्थिति में यात्रियों को मदद मिल सकती है, लेकिन बस में लगा यह बटन दबाने पर भी काम नहीं कर रहा है और शोपीस बना हुआ है। - मोनिका, फतहां

मिर्जापुर डिपो की बस प्रयागराज रुट पर चलने वाली बस का लोकेशन जीपीएस पर बता रहा नो फाउंड। स्रोत

मिर्जापुर डिपो की बस प्रयागराज रुट पर चलने वाली बस का लोकेशन जीपीएस पर बता रहा नो फाउंड। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed