फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   civic animities

जिले में रोपे गए 34 लाख 70 हजार एक सौ 11 पौधे

Sat, 10 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
civic animities
मिर्जापुर। जिले में भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती पर शुक्रवार को वृहद पौधरोपण किया गया। पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधरोपण के सापेक्ष जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे रोपे गए। शासन द्वारा पौधरोपण के लिए 32 लाख 60 हजार पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में इससे अधिक 34 लाख 70 हजार एक सौ 11 पौधे रोपित किए गए।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने लालगंज विकास खंड के तुर्कहा स्थित वन विभाग की भूमि पर पौधों का रोपण किया गया। शासन द्वारा नामित अपर मुख्य सचिव रमारमण के साथ सीडीओ प्रियंका निरंजन, डीएफओ राकेश चौधरी, कृषि उपनिदेशेक व अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर 60 हेक्टेअर में 48 हजार पौधों का रोपण किया गया। नोडल अधिकारी रमारमण ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि पूरा प्रदेश हराभरा रहे। इसी क्रम में इस पौधरोपण का आयोजन किया गया है। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण से ही हो सकता है। हर व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए और जो पौधा वह लगाए उसका उसे संरक्षण भी करना चाहिए। हर काम सरकारी मदद से नहीं संभव है। व्यक्ति को स्वयं भी प्रयास करना चाहिए। डीएम ने कहा कि यह पौधरोपण होता रहेगा। जिले में 15 अगस्त तक 40 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि पौधरोपण में नागरिकों को भी स्वत: आगे आना चाहिए। इसके बाद डीएम पिपराडांड़ स्थित कृषि विभाग के परिसर में गए। वहां पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने आंवला के पौधे का रोपण किया। डीएम ने आम व सीडीओ प्रियंका निरंजन ने मौलश्री के पौधे का रोपण किया। एडीएम यूपी सिंह ने भी इसी जगह पर पौधरोपण किया। उप निदेशक कृषि डा. एके उपाध्याय ने भी पौधरोपण किया। अतिथियों का स्वागत करते हए उन्होंने सभी का पौधों से सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मिर्जापुर। इस पौधरोपण में मनरेगा की तरफ से 13 लाख तीन हजार पांच सौ 19 पौधों का लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग की ओर से लक्ष्य 41 हजार छह सौ 93 पौधों के सापेक्ष 66 हजार छह सौ 93 पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार उद्यान विभाग की ओर से एक लाख 50 हजार एक सौ 25 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed