फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City streets illuminated with three hundred street lights

Mirzapur News: तीन सौ स्ट्रीट लाइटों से जगमग हुईं नगर की सड़कें

Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
City streets illuminated with three hundred street lights
मिर्जापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के अंतर्गत नगर में बरौंधा से बसही एवं ओझला से दूधनाथ चुंगी तक दो करोड़ की लागत से तीन सौ बिजली के खंभों और लाइट का सोमवार को लोकार्पण किया गया। नगर के विंध्य लान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी मौजूद रहे।
विज्ञापन




नगर के इन इलाकों में काफी दिनों से लाइट लगाने की स्थानीय जनता मांग कर रही थी। इन मार्गों पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन भी रहता है। लाइट लगने से आने-जाने वाले राहगीरों को सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्र का दिन है और अब दशहरा, दीपावली सहित कई त्योहार आने हैं। इस शुभ घड़ी में नगर पालिका के सौजन्य से स्ट्रीट लाइट लगाकर इसका लोकार्पण किया गया है। स्ट्रीट लाइट लगने से ये सड़कें जगमग हैं। इससे राहगीरों को सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में कई जगह स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। नवरात्र में इन सड़कों पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसको देखते हुए यहां स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। इससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed