फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   City scan of four children out of seven sick with Booj disease

बूझ रोग से बीमार सात में चार बच्चों का हुआ सिटी स्कैन

Fri, 12 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
City scan of four children out of seven sick with Booj disease
रामपुर ढबही की छोटी खोरिया में अबूझ बीमारी से जूझ रहे सात बच्चों को सीएमओ पीडी गुप्ता के निर्देश पर एंबुलेंस से सीटी स्कैन के लिए सोनभद्र भेजा गया। चार बच्चों को का सिटी स्कैन हुआ। असहज होने कारण अन्य तीन बच्चों का सीटी स्कैन नहीं हो सका। जांच रिपोर्ट आने के बाद अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इन बच्चों को वाराणसी भेजा जाएगा। बीएचयू में इलेक्ट्रो इन्स फेलोग्राम की जांच कराई जाएगी। इससे बीमारी की सटीक जानकारी होगी।
विज्ञापन

स्माइल पिंकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की किरदार पिंकी के परिवार में अबूझ बीमारी के चलते विगत दो माह से बच्चों की लगातार मौत हो रही है। इस समय सात बच्चे मुंह से झाग और चक्क आने के लक्षण से ग्रसित हैं। राजगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बाल रोग विशेषज्ञ व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके सिंह की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बृहस्पतिवार की दोपहर बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने न्यूरो सिस्टी सरफोसिस का लक्षण मानते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम मौके पर भेजी। देर शाम तक आकाश (6), शिव कुमार (7), चंदन (6) के अलावा सोनाली (8) का सीटी स्कैन कराया गया। रोने के कारण राजा (4), अन्नी (3), किशन (4) का सीटी स्कैन नहीं हो सका। जांच रिपोर्ट आने के बाद अबूझ हाल में हो रही बच्चों की मौत पर से रहस्य का पर्दा हट सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed