{"_id":"610adf7b8ebc3e88df0df568","slug":"citizens-are-forced-to-drink-contaminated-water-mirzapur-news-vns6043146107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने को मजबूर हैं नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने को मजबूर हैं नागरिक
विज्ञापन
चुनार। नगर के पीरवाजी शहीद मोहल्ले के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं समस्या को लेकर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
मोहल्ले के बाशिंदों का कहना है कि वार्ड सभासद जलकल अवर अभियंता को दूषित पेयजल आपूर्ति की जानकारी कराई गई है। बावजूद इसके अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बताते चलें कि मोहल्ले में लगभग महीने भर से सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही नल की टोटी से बालू और दुर्गंधयुक्त पानी निकल रहा है। लोग मजबूरी में गंदे पानी को छानकर प्यास बुझा रहे हैं। यदि समय रहते दूषित पेयजल आपूर्ति पर पालिका प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो नागरिक संक्रामक रोग की चपेट में आ सकते हैं।
वर्जन
दूषित पेयजल आपूर्ति की जानकारी हुई है। जांच के लिए जलकल विभाग के कर्मचारियों को भेजा गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सौरभ प्रकाश सिंह, जलकल अवर अभियंता