फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chunar train accident: Hopes arise for the construction of a new foot overbridge, railway bridge engineer inspects the length and height of the platforms

चुनार ट्रेन हादसा : नए फुटओवर ब्रिज निर्माण की जगी उम्मीद, रेलवे के सेतु अभियंता ने प्लेटफॉर्मों की लंबाई-ऊंचाई को देखा

Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chunar train accident: Hopes arise for the construction of a new foot overbridge, railway bridge engineer inspects the length and height of the platforms
राजगढ़ थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना पर  पहुंचे भ
चुनार। रेलवे स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुई घटना के बाद अब प्लेटफॉर्म एक नंबर से पांच नंबर तक पहुंचने के लिए एक नए फुटओवर ब्रिज निर्माण की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य सेतू अभियंता राजेश कुमार स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म की लंबाई, ऊंचाई और मौजूदा फुट ओवरब्रिज की दूरी और यात्रियों के आने-जाने के मार्ग को देखा। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों से नए फुट ओवरब्रिज निर्माण के स्थान के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य सेतु अभियंता के साथ एडीईएन सुरेंद्र चौधरी सहित इंजिनियरिंग स्टॉफ के लोग साथ रहे।
विज्ञापन



घटना के तीसरे दिन सतर्क हुई आरपीएफ-जीआरपी, दिखाई सख्ती



चुनार। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने अभियान चलाकर लाइन पार करने वालों पर सख्ती दिखाई। प्रभारी निरीक्षक राजीव राणा ने बताया कि आठ लोगों को ट्रैक पार करते हुए पकड़ा गया है। सभी का चालान किया गया है। यात्रियों को समझाया जा रहा है कि वे आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग करें। रेलवे लाइन पार करना दंडनीय अपराध है। रेल प्रशासन ने स्टेशन के दक्षिणी छोर, बस स्टैंड की ओर लाइन के बाद फेंसिंग लगवा दी है। जहां से लोग दीवार फांदकर अंदर आते थे, वहां कटीला तार रखवा दिया गया है। आरपीएफ के जवान दिनभर प्लेटफार्मों पर तैनात रहे।
विज्ञापन

नहीं हो सकी छठवें शव की शिनाख्त, आज होगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। चुनार रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को रेलवे लाइन पार करते समय नेताजी एक्सप्रेस से कटकर छह महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पांच शवों की शिनाख्त हो गई थी। छठवें शव की शिनाख्त शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। 72 घंटे बीतने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। सभी शव का डीएनए कराया जाएगा। ताकि शव किसका है इसका पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन चुनार पर पांच नवंबर की सुबह सवा नौ बजे चोपन–प्रयागराज पैसेंजर से उतरकर रेलवे लाइन पार करते समय प्लेटफार्म नंबर पर तीन आ रही नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आने से राजगढ़ के खम्हरिया निवासी विजयशंकर की दो बेटी शिव कुमारी (17) व साधना (12), दोनों की चाची सविता (30), अंजू (20) और सोनभद्र के कर्मा बसवा गांव की कलावती (57) की मौत हो गई थी। छठवें शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव के कमर और जांघ के बीच का हिस्सा बचा है। शव किसका है। इसका पता लगना मुश्किल है। घटना के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल भी शुक्रवार को गांव पहुंचे।





गांधी पार्क में हुई श्रद्धांजलि सभा
चुनार। नगर पालिका के गांधी पार्क में शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश सोनकर, अमरनाथ निषाद, अशोक पाल, सत्यप्रकाश सिंह, राजेश मिश्रा, भानु यादव, पंकज पटेल, कौशिल्या, अनुराधा, प्रतीक त्रिपाठी आदि प्रमुख शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed