फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Choke drains, putting water on roads

नालियां चोक, सड़कों पर लगा पानी

Fri, 29 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Choke drains, putting water on roads
सदर तहसील परिसर में हुआ जलभराव - फोटो : mirzapur
जिले में गुरुवार की दोपहर में हुई बारिश से जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव  से आवाजाही प्रभावित हुई। घंटाभर हुई बारिश से जहां क्षतिग्रस्त और जाम नालियां उफान मारने लगीं, वहीं पानी सड़कों पर बहने लगा। इसके चलते कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। कीचड़ और फिसलन से भी लोग दो चार हुए।
विज्ञापन


दोपहर में अचानक  मौसम का मिजाज बदल गया। जमकर बारिश हुई तो सब तरफ पानी ही पानी हो गया। जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं तापमान लुढ़कने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन जगह-जगह हुए जलभराव से लोग परेशान भी दिखाई दिए। बारिश से नगर क्षेत्र के बेलतर, आर्यकन्या रोड, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, भटवा की पोखरी, पेहटी का चौराहा, पुतलीघर, हयात नगर, देवपुरवा, भैसहिया टोला, सबरी, पांडेयपुर, पुलिस लाइन सहित कई सरकारी व अर्धसरकारी भवनों के परिसर में जलभराव हो गया। पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर सहित विंध्याचल की क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त नहीं कराए जाने से यह ओवरफ्लो करने लगी, जिससे गंदा पानी सड़क पर फैल गया। इसके चलते जाम लग जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। गलियों में कीचड़ और फिसलन से लोग दो चार हुए। सड़कों पर कई साइकिल सवार और दुपरिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हुए। पालिका प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश के बाद नगरीय इलाकों सहित विंध्याचल के कई इलाकों महुवरिया हास्टल के पीछे सहित पांडेयपुर, आवास विकास कालोनी, सुरेकापुरम कालोनी, रमईपट्टी, भटवा की पोखरी, नटवां, हयातनगर, सबरी, आर्यकन्या रोड, बेलतर, पेहटी चौराहा आदि स्थानों पर पानी निकलने में घंटो लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed