फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chinni has the immense flat

चिन्नी ने अमित को किया चित

Sat, 14 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 14 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chinni has the immense flat
मेही पहलवान सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भरुहना गांव में अंतरप्रांतीय विराट कुश्ती-दंगल का             आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें मिर्जापुर के चिन्नी पहलवान ने दिल्ली के अमित पहलवान को पटखनी देते हुए 20 हजार की कुश्ती जीती, वहीं वाराणसी के चंदन पहलवान ने दिल्ली के रोहित पहलवान को चित कर 15 हजार की कुश्ती अपने नाम की, जबकि अधिकांश मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन


कुश्ती-दंगल में मिर्जापुर, दिल्ली, चंडीगढ़, मुगलसराय, वाराणसी के नामी-गिरामी पहलवानों के बीच 25 जोड़ी कुश्तियां कराई गई।

कुश्ती-दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने अखाड़े में हनुमान जी का पूजन अर्चन और पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया।

भरुहना में आयोजित विराट कुश्ती दंगल देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। कुश्ती-दंगल में नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने कला-कौशल के जरिए अपने प्रतिद्वंती को पटखनी देकर विजय हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


51-51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती दिल्ली के मदन पहलवान और वाराणसी के किशन पहलवान तथा दिल्ली के नवदीप पहलवान और मुगलसराय के अरविंद पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।

21-21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती दिल्ली के दौड़ा पहलवान और रेलवे स्टेडियम मुगलसराय के दिग्विजय पहलवान तथा दिल्ली के गनी पहलवान और रेलवे स्टेडियम मुगलसराय के लालजी पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। कुश्ती-दंगल में रेफरी की भूमिका नंदलाल सोनकर, फून्नू लाल एवं लल्लू राम ने निभाई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रमाशंकर सिंह पटेल, बृजभूषण सिंह, सुरेश यादव, जोखूराम सोनकर, डा. विश्राम यादव रहे। कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार सोनकर से सभी विजयी पहलवानों को बधाई देते हुए अतिथियों व दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री कन्हैया लाल सोनकर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए देहात कोतवाल शफीक अहमद फोर्स के साथ डटे रहे। साथ ही गुल्लू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed