फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chinese goods fell flat on Diwali

दीपावली पर औंधे मुंह गिरे चाइनीज सामान

Wed, 02 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
देेश भक्ति की भावना के चलते लोगों ने बाजारों में बिकने वाले चाइनीज सामानों का खुलकर बहिष्कार कर दीपावली मनाया। पाकिस्तानी आतंकवाद का सपोर्ट करने वाले चीन के खिलाफ लोगों ने एकजुट होकर यह दिखा दिया कि देश भक्ति से बड़ी कोई चीज नहीं। इस बार ज्योति पर्व दीपावली पर लोगों ने इंडियन सामानों की जम कर खरीदारी की। उधर दूकानदार, व्यापारियों ने भी चाइनीज सामानों के नए आर्डर नहीं देेकर दरियादिली दिखाई है। 
विज्ञापन



वर्ष 2015 की दीपावली के पूर्व नगरीय इलाके सहित जनपद के ग्रामीण अंचलों के बाजारों में चाइनीज सामानों की धूम थी, लेकिन इस बार गिने-चुुने दूकानों पर ही चाइना के बने सामान दिखाई दिए और वह भी नहीं बिक पाए। जो पहले से ही चाइना के बने झालरों सहित अन्य कई प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स आइटम खरीदे थे, अधिकांश लोग वह भी उपयोग में नहीं लाए। उनका मानना है कि देश भक्ति से बड़ी कोई दूसरी बात हो ही नहीं सकती। 
विज्ञापन



नगर के रमईपट्टी निवासी इंटरनेशनल स्कूल आफ बिजनेस एंड मीडिया के प्रेसीडेंट डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि अब व्यापारी भी चाइनीज सामानों को लेने में डर रहे हैं, उनका भी मानना है कि अगर चाइना के बने सामनों में रुपये लगा दिए और नहीं बिके तो पूंजी फंस जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चाइना देश पाकिस्तान का सपोर्ट कर रहा है और ग्राहकों के अंदर भावनाएं जुड़ी होती हैं और वह देश की आन,बान,शान के खिलाफ कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे देश की हानि हो। नगर के वासलीगंज के दूकानदार मनोज कुमार एवं महुवरिया के दूकानदार राजेश कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व पर चाइनीज झालरों सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की बिक्री नहीं हुई, जबकि ग्राहकों को देशी सामान काफी पसंद आए। बताया कि अब बड़े-छोटे व्यापारियों का भी चाइना में बने सामनों के प्रति मोह भंग हो गया है। उनका मानना है कि देश से बड़ा कुछ भी नहीं हो सकता है। अस्पताल तिराहे पर चाइनीज सामान बेचने वाले रोहित ने बताया कि इस बार चाइनीज सामान धरे के धरे रह गए। दूकानों पर पहुंचे लोगों ने इस बार चीन में बने सामानों का जिक्र करना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed