फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children who have dropped out will be traced with a unique identity card

विशिष्ट पहचान पत्र से खोजे जाएंगे पढ़ाई छोड़ चुके बच्चे

Sat, 13 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children who have dropped out will be traced with a unique identity card
माध्यमिक शिक्षा विभाग अब बेसिक शिक्षा परिषद के विशिष्ट पहचान पत्र से पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों की पहचान करेगा। उनको तलाश करके शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के आठवीं तक के बच्चों के लिए बनाया गया विशेष पहचान पत्र (यूनिक आईडी) इसमें मददगार साबित होगा। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने इस संबंध में बीएसए गौतम प्रसाद से कक्षा आठ पास छात्र-छात्राओं की विशिष्ट पहचान पत्र संख्या मांगी है। वर्तमान में जिले के 1806 परिषदीय विद्यालयों में 3.18 लाख 716 बच्चे अध्ययनरत हैं। बेसिक शिक्षा से संचालित परिषदीय और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से कक्षा आठ पास उन छात्र-छात्राओं की तलाश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) करेगा, जिन्होंने शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा नौ में प्रवेश नहीं लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को उनके संपूर्ण विवरण वाला विशिष्ट पहचान पत्र नंबर दिया है। इस पहचान पत्र नंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। ताकि ड्राप आउट छात्रों की पहचान की जा सके। आठवीं उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को माध्यमिक स्तर की शिक्षा देने का लक्ष्य है। इसके लिए कक्षा आठ उत्तीर्ण एवं कक्षा नौ में प्रवेश लिए सभी छात्र-छात्राओं का विवरण प्रति वर्ष तैयार किया जा रहा है। इससे छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित करने एवं ड्राप आउट दर में कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed