फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children wept over the suspension of the headmistress in mirzapur

प्रधानाध्यापिका के निलंबन पर फूटकर रोए बच्चे: कार्रवाई का किया विरोध, बोले- 'हमारी मैम को ऐसा क्यों कहा गया'

Sun, 04 Sep 2022 11:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Sep 2022 11:59 AM IST
सार

मिर्जापुर के एक स्कूल के बच्चे प्रधानाध्यापिका के निलंबन का विरोध कर रहे हैं।प्रधानाध्यापिका दीपमाला के निलंबन व सोमवार से स्कूल नहीं आने की जानकारी जब विद्यार्थियों को हुई, तो उन्होंने रोते हुए शिक्षिका को घेर लिया और घर तक जाने से रोके रहे।

विज्ञापन
Children wept over the suspension of the headmistress in mirzapur
प्रधानाध्यापिका के निलंबन पर फूटकर रोए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के छानबे विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय चडै़चा की प्रधानाध्यापिका दीपमाला के निलंबन व सोमवार से स्कूल नहीं आने की जानकारी जब विद्यार्थियों को हुई, तो उन्होंने रोते हुए शिक्षिका को घेर लिया और घर तक जाने से रोके रहे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे भी पहुंच गए और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ की गई कार्रवाई के प्रति विरोध जताने लगे।
विज्ञापन

बच्चों व अभिभावकों ने शिक्षिका के कार्यों की प्रशंसा करते हुए निलंबन की कार्रवाई का विरोध किया। शनिवार की शाम पांच बजे तक बच्चों के जिद पर अडे़ रहने पर मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने उन्हें व उनके अभिभावकों को समझाया कि शिक्षिका यहीं रहेंगी। इसके बाद बच्चे माने और पांच बजे के बाद घर गए। इसके बाद स्कूल में ताला बंद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि, बीते 27 अगस्त को स्कूल में रसोइया को बंद कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद जांच के लिए बीएसए ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। जांच रिपोर्ट में शिक्षकों की गुटबंदी सामने आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका व एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

निलंबन आदेश की जानकारी बच्चों को शनिवार के दिन में दो बजे स्कूल बंद होते समय मिली। इस पर बच्चे शिक्षिका को घेर कर रोने लगे और धरने पर बैठ गए। बच्चों को रोते देख 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई गई। फिर भी बच्चे नहीं माने।
बीईओ के आश्वासन पर ही बच्चे माने। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले को समाप्त कराने के लिए आश्वासन दिया गया है। जांच अधिकारी की रिपोर्ट परआगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed