फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children of class one and two may get books in July

Mirzapur News: जुलाई में कक्षा एक और दो के बच्चों को मिल सकती हैं पुस्तकें

Mon, 17 Jun 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Children of class one and two may get books in July
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक और दो के बच्चों की पढ़ाई अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों से होगी। बच्चों को पुस्तकें ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में उपलब्ध हो सकती हैं। अभी भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों में 28 जून तक कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए 4.5 लाख पुस्तकाें की मांग की गई है। विभाग का कहना है कि पुस्तकें जल्दी ही आने की संभावना है। जुलाई शुरू होते-होते पुस्तकें बच्चों को उपलब्ध करा दी जाएंगी। वर्तमान में लगभग सभी कक्षाओं की पुस्तकें आ चुकी हैं। केवल इन्हीं दो कक्षाओं की पुस्तकें नहीं आई हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पुस्तकों की मांग पहले ही की गई थी। जल्दी ही पुस्तकें जिले को उपलब्ध होने वाली हैं। पुस्तकें उपलब्ध होते ही विद्यालयों में वितरित करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed