फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Children of Aghouli Composite School questioned the quality of mid-day meal.

Mirzapur News: कंपोजिट विद्यालय अघौली के बच्चों ने मिड डे मी की गुणवत्ता पर उठाया सवाल

Sat, 21 Feb 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Children of Aghouli Composite School questioned the quality of mid-day meal.
जिले में शुक्रवार को प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नोडल अधिकरियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। 24 ग्राम पंचायतों से कुल 69 शिकायतें सामने आई। जिला विकास अधिकारी डॉ राजीव कुमार शर्मा के मुताबिक सभी समस्याओं का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पटेहरा, सिरसी एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार दूबे ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी। ग्राम प्रधान चंद्रबली यादव के साथ कई ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी न मिलने की शिकायत की। पहीती में डीपीआरओ संतोष कुमार से गांव निवासी महेश्वर प्रसाद शुक्ल ने परिवार रजिस्टर, जयमूर्ति ने शौचालय तथा राजकुमारी ने आवास की मांग की। हलिया ब्लाॅक क्षेत्र के महुगढ़ में ग्रामीणों ने सड़क, आवास, शौचालय, नाली, हर घर नल जल योजना के क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का मुद्दा उठाया। इस दौरान बीडीओ रक्षिता सिंह, एडीओ पंचायत पूरेंद्र चंद, बीईओ देवमणि पांडेय मौजूद रहे। ग्राम चौपाल के दौरान सिटी ब्लाॅक में कंपोजिट विद्यालय अघौली के बच्चों ने अधिकारियों से विद्यालय में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। अधिकारियों से मिनी, शुभम, पूजा, काजल, शनि ने कहा साहब स्कूल वाले खाने में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है। नोडल अधिकारी बीओ पीआरडी शिप्रा सिंह ने इस मामले में सचिव से पूछताछ करते हुए मामले की जांच करने का निर्देश दिया। सीखड़ ब्लाक क्षेत्र के मेड़िया में नोडल अधिकारी के न आने से ग्रामीण मायूस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed