फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child stolen from Divisional Hospital, family upset

मंडलीय अस्पताल से बच्चा चोरी, परिजन परेशान

Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Child stolen from Divisional Hospital, family upset
मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने आई एक महिला का 10 माह का बच्चा बृहस्पतिवार को दोपहर में चोरी हो गया। परेशान मां घंटों अस्पताल में खोजबीन करती रही परंतु उसका बच्चा नहीं मिला। पुलिस की लापरवाही के चलते दो घंटा बीतने के बाद भी बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के बाद सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा बुझाकर बच्चे को खोजबीन कर बरामद करने का आश्वासन दिया। जाम समाप्त कराकर पुलिस सीसीटीवी की मदद से बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कंचन देवी पत्नी विजय कुमार अपने दो बच्चों अंशिका (3) व 10 माह के पुत्र आर्यन के साथ मंडलीय अस्पताल आई थीं। उनके साथ उनकी भाभी प्रभावती पत्नी अमरनाथ भी अपने पुत्र अभिनव (4) के साथ आई थीं। मंडलीय अस्पताल में 127 नंबर कक्ष में बच्चे आर्यन को दिखाने के बाद कंचन दवा लेने के लिए नीचे र्गइं। प्रभावती के हवाले अपने दोनों बच्चों को छोड़कर र्गइं। इस दौरान प्रभावती के पुत्र अभिनव को शौच लग गई। वे अपने पुत्र को शौच कराने के लिए चली गईं। कंचन पहुंचीं तो वहां पर आर्यन नहीं था। कंचन परेशान होकर खोजबीन करने लगीं। तभी प्रभावती आईं। उन्होंने बताया कि वह बच्चे को लेकर शौच क लिए गई थीं। दोनों अस्पताल में बच्चों की खोज करने लगे, परंतु पता नहीं चला। अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप था कि पुलिस को सूचना दी गई, परंतु उस दौरान सीसी कैमरा नहीं चेक किया गया। पुलिस ने लापरवाही बरती। दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद बच्चे के नहीं मिलने पर शाम करीब चार बजे परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर शहर कोतवाल अरविंद मिश्र के बाद सीओ प्रभात राय मौके पर पहुंचे। परिजनों को बच्चे को खोजने का आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्र ने बताया कि मंडलीय अस्पताल के सीसीटीवी की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ.आलोक का कहना है कि पुलिस आने पर सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल की गई। इसमें महिला बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में ले आते दिखाई दी। पुलिस चार घंटे का वीडियो निकालकर पड़ताल के लिए ले गई है। सीओ सिटी प्रभात राय का कहना है कि अस्पताल में बच्चे का उपचार कराने आई महिला का बच्चा चोरी हो गया है। मुकदमा दर्ज करने के अलावा सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल कर बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed