{"_id":"5eef986b8ebc3e42dd7a29a5","slug":"child-s-condition-is-critical-mirzapur-news-vns5313681168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की हालत गंभीर
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के इंदिरानगर कस्बे में शनिवार की शाम को अनियंत्रित कार के गुमटी में जा घुसने से दो लोगों की मौत और सात लोग घायल हुए थे। इसमें तीन वर्षीय बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही गुमटी के दुकानदार ने तहरीर देकर हर्जाना दिलाए जाने की मांग की।
चुनार की ओर से आ रही अनियंत्रित कार इंदिरा नगर के एक गुमटी में जा घुसी थी। इससे गुमटी में सामान लेने गई 50 वर्षीय इंद्रावती पत्नी फेकू कोल व उनकी पौत्री पांच वर्षीय अंजलि की मौके पर मौत हो गई। उसका पौत्र तीन वर्षीय दीपक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। रविवार की सुबह मृतका के पति फेकू राम कोल ने थाने में कार सवारों के खिलाफ तहरीर दिया। दुकानदार राजेश ने भी तहरीर देकर गुमटी टूटने से हुए 50 हजार के नुकसान के फरपाई कराए जाने की मांग की है। मड़िहान थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि चालक की पहचान न होने के कारण कार में बैठे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुकानदार राजेश को भी मुआवजा दिलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।