फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child missing from brick kiln recovered from highway

ईट भट्ठे से लापता बच्चा हाईवे से बरामद

Fri, 08 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Child missing from brick kiln recovered from highway
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित एर्क इंट भट्ठे से सोमवार की रात लापता हुए एक वर्ष के बच्चे को पुलिस ने बुधवार की देर रात को सुंदरपुर हाईवे के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे की मां को कोतवाली बुलाकर सुपुर्द किया।
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के महुवरियां निवासी सुशील कुमार पत्नी के साथ सुंदरपुर गांव स्थित गौरर्व इंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार की रात वह खाना खाकर पत्नी व एक वर्षीय बच्चे सौरभ के साथ सो गया। रात लगभग डेढ़ बजे जब नींद खुली तो देखा कि बच्चा पास में नहीं है। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। बुधवार की देर रात राहगीरों से सूचना मिला कि एक बच्चा सुंदरपुर हाईवे के पास अकेले खड़ा रो रहा है। पुलिस पहुंची और बच्चे को कोतवाली ले आयी। सुबह बच्चे की मां संगम देवी को बुलाकर बच्चे को उसे सुपुर्द किया। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने बताया कि बच्चे के लापता होने की जानकारी के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में लगी थी। इसी दौरान बच्चे को हाईवे से बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed