फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child injured in jackal attack

Mirzapur News: सियार के हमले में बालक घायल

Fri, 04 Oct 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Child injured in jackal attack
हलिया। मतवार स्थित पानी टंकी के पास बृहस्पतिवार को सुबह खेल रहे बालक के ऊपर सियार ने हमला कर दिया। बालक की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे मारकर सियार को भगाया। इसके बाद सियार के हमले में घायल बालक को इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर गए। वहां डॉक्टर ने बालक को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया। सियार के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के गढ़वा थाने के बछनार गांव निवासी पप्पू का छह वर्षीय पुत्र साजन परिवार के लोगों के साथ बृहस्पतिवार को मतवार गांव आया था। वह बच्चों के साथ पानी की टंकी के पास खेल रहा था। उसी बीच जंगल की ओर से आए सियार ने उसके ऊपर हमला कर दिया। इससे साजन घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से सियार को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद साजन को इलाज के लिए पीएचसी हलिया ले गए। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उसे लेकर घर चले आए। जंगली सियार द्वारा बच्चे पर हमला किए जाने से ग्रामीण में भय व्याप्त है। इससे पहले कुशियरा गांव में सियार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। वन क्षेत्राधिकारी हलिया अवध नारायण मिश्र का कहना है इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ यह भी कहा कि बस्ती में जंगली जानवर दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed