{"_id":"59d7d38b4f1c1bd9538b6294","slug":"child-dipped-in-the-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुंडन कराने आया बालक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडन कराने आया बालक गंगा में डूबा
mirzapur news
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान घाट पर गंगा स्नान के दौरान शुक्रवार की सुबह दस बजे दस वर्षीय बालक की गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इकलौते बेटे के डूबते देख परिवार वाले शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश कराने में जुट गई।
गोरखपुर जनपद के गजपुर थाना क्षेत्र स्थित बसावनपुर गांव निवासी मुन्ना कन्नौजिया ने अपने 10 दस वर्षीय बेटे चंदन कुमार का मुंडन विंध्याचल में कराने की मनौती मानी थी। इसको पूरा करने के लिए मुन्ना परिवार के 11 सदस्यों के साथ शुक्रवार को विंध्याचल आया था। चंदन का मुंडन कराने के बाद परिवार वाले मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने से पहले दीवान घाट पर सुबह साढ़े नौ बजे स्नान करने गए। सभी एक साथ गंगा में स्नान कर रहे थे कि चंदन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चंदन को डूबते देख स्नान कर रही महिलाएं शोर मचाने लगीं। जब तक लोग बालक के पास पहुंच कर उसे बाहर निकालते तब तक वह पानी में समा चुका था। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे बालक को खोजने में लगी थी। इकलौते बेटे को डूबते देख मां बेहोश हो गई।