फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies in mirzapur hospital due to scorpion sting

Mirzapur News: बिच्छू के डंक से बालक की मौत, झाड़-फूंक के बाद परिजनों ने अस्पताल में कराया था भर्ती

Fri, 29 Mar 2024 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 07:36 PM IST
सार

Mirzapur News : परिजन प्रयागराज के एक चिकित्सालय लेकर गये। जहां पर उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बालक के शव घर लाकर दाह-संस्कार कर दिया है। बालक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घर में सबसे बड़ा पुत्र था। मां बबिता का रो-रोकर हालत बिगड़ी जा रही है।

विज्ञापन
Child dies in mirzapur hospital due to scorpion sting
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा अतरी दक्षिण गांव में तीन दिन पहले कपड़ा निकालते समय बिच्छू के डंक अचेत बालक की उपचार के दौरान प्रयागराज के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये शव का दाह-संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा अतरी दक्षिण गांव निवासी भूपेंद्र तिवारी उर्फ बड़कू का पुत्र ध्यान तिवारी (7) 27 मार्च को घर में डारा पर रखे कपड़े को निकाल रहा था। उसी दौरान कपड़े पर मौजूद बिच्छू ने डंक मार दिया। जिससे बालक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने झाड़ फूंक कराने के लिए लेकर गये। जंहा पर हालत में सुधार नहीं होने पर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आये। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मंडलीय चिकित्सालय से भी चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन प्रयागराज के एक चिकित्सालय लेकर गये। जहां पर उपचार के दौरान बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बालक के शव घर लाकर दाह-संस्कार कर दिया है। बालक की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घर में सबसे बड़ा पुत्र था। मां बबिता का रो-रोकर हालत बिगड़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पडा है। मृतक बालक के पिता भूपेंद्र तिवारी ने बताया कि बिच्छू के डंक के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर प्रयागराज तक उपचार के लिए ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed