फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child dies due to drowning in a brick kiln pit

ईट भट्ठे के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Sun, 31 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in a brick kiln pit
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सझौली स्थित एक ईट भटठे पर रविवार की सुबह गड्ढे के पानी में डूबकर भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूर के बच्चें की मौत हो गई। कुछ दूरी पर काम कर रहे मजदूर जब तक उसे गड्ढे से निकालने के लिए पहुचें वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नकहरा गांव निवासी गोविंद राम अपने पत्नी के साथ सझौली स्थित एक ईट भटठे पर रहकर ईट पाथने का काम करता है। रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे भट्ठे पर पति-पत्नी दोनों कुछ दूरी पर ईट पथाई का काम कर रहे थे कि इसी बीच उसका पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशु खेलते हुए कुछ दूर चला गया। भट्ठे पर खोदाई किए गए लगभग पांच फीट के गड्ढे में भरे हुए पानी में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि ईट भट्ठा संचालक बालेश्वर सिंह के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed